2021 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
2021 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 11 जुलाई 2021

प्रेम की आकर्षण शक्ति

प्रेम की आकर्षण शक्ति/attraction power of love

         तो सवाल उठता है की आकर्षण की शक्ति क्या है? आकर्षण की शक्ति दरअसल प्रेम की शक्ति है। आकर्षण ही प्रेम है। जब आप अपने प्रिय पकवान के प्रति आकर्षण महसूस करते हैं, तो वास्तव में आप उस पकवान से प्रेम करते हैं; आकर्षण नहीं होता तो आपको कुछ भी महसूस नहीं होता। तब आपके लिए सारे पकवान एक जैसे होते। तब आप यह नहीं जान पाते की आप किस चीज से प्रेम करते हैं और किससे नहीं करते , क्योंकि आप किसी भी चीज के प्रति आकर्षित नहीं होती। आप किसी खास व्यक्ति, शहर, मकान, कार, खेल नौकरी, संगीत ,पुरुष या अन्य चीज के प्रति आकर्षित नहीं होते क्योंकि आकर्षण की शक्ति द्वारा ही आप प्रेम को महसूस करते हैं।

"इसे आकर्षण का नियम कह लें या प्रेम का नियम,,,,,, वे दोनों एक ही हैं।"

         आकर्षण का नियम ही प्रेम का नियम है। यही सर्वशक्तिमान नियम असंख्या आकाश गंगा से लेकर अणुओं तक हर चीज को सामंजस्य में रखता है। यह ब्रह्मांड की हर चीज में सक्रिय है और हर चीज को संचालित करता है। और यह नियम आपके जीवन में भी सक्रिय हैं।
          सर्वभोमिक संदर्भ में आकर्षण का नियम यह कहता है: समानता समानता आकर्षित होती है। आपके जीवन के संदर्भ में सरल शब्दों में इसका मतलब यह है: आप मुझे देते हैं वही आपको वापस मिलता है। आप जीवन में जो देते हैं वही आपको जीवन में मिलता है। आप जो भी देते हैं आकर्षण के नियम द्वारा उसे ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

  देने की हर क्रिया पाने  की प्रतिक्रिया उत्पन्न करती है। आपने जो चीज दी है उसी के समान चीज आपको मिलती है। आप जीवन में जो भी देते हैं वह आपकी ओर अवश्य लौटता है। यही सृष्टि का भौतिक शास्त्र है: यही सृष्टि का गणित है।
        अगर आप सकारात्मक देते हैं तो बदली में नहीं आपको सकारात्मक चीजें मिलती है। अगर आप नकारात्मक देते हैं तो बदले में आपको नकारात्मक चीजें मिलती है। सकारात्मक देंगे तो अच्छी चीजों से भरा जीवन मिलेगा। नकारात्मकता देंगे तो बुरी चीजों से भरा जीवन मिलेगा। सवाल यह उठता है की आप सकारात्मकता या नकारात्मकता देते कैसे हैं? इसका जवाब सरल है: अपने विचारों और भावनाओं के द्वारा! 

       हर पल आप या तो सकारात्मक विचार दे रहें हैं या फिर नकारात्मक विचार दे रहे हैं। आप याद तो सकारात्मक भावनाएं दे रहे हैं या फिर नकारात्मक भावनाएं दे रहे हैं। और भी सकारात्मक है या नकारात्मक इसी से यह तय होता है कि आपको जीवन में क्या मिलता है। आपके जीवन में जो लोग परिस्थितियां और घटनाएं आती हैं, वी आपके विचारों और भावनाओं द्वारा ही आप की ओर आकर्षित होती है। जीवन में कुछ भी संयोगवश नहीं होता। आप जो देते हैं उसी के आधार पर आपको जीवन में हर चीज मिलती है।
          " दोगी तो तुम्हें भी दिया जाएगा,,,,,,, क्योंकि तुम्हारी फैमिली के हिसाब से ही तुम्हें प्रतिदान मिलेगा।"

        आप जो देते हैं वही पाते हैं। मकान बदलने वाली किसी दोस्त की मदद करेंगे तो निश्चित रूप से आपको भी बिजली की गति से मदद मिलने लगेगी। परिवार के किसी सदस्यता पर क्रोधित होंगे, तू हा क्रोध आपके जीवन की नकारात्मक परिस्थितियों के रूप में आपकी और लौटेगा।
           आप अपने विचारों और भावनाओं से अपने जीवन का सृजन कर रहें हैं। आप जो भी सोचते हैं और महसूस करते हैं उसी से आपके जीवन की हर घटना हर परिस्थिति और अनुभव का निर्माण होता है। यदि आप या सुस्ती और महसूस करते हैं, "आज का दिन बहुत मुश्किल और तनावपूर्ण होगा",तो आप अपने और ऐसे लोगों परिस्थितियों और घटनाओं को आकर्षित करेंगे जिनकी वजह से आपका दिन सच में मुश्किल और तनावपूर्ण बन जाएगा।
          दूसरी ओर, यदि आप यह सोचते और महसूस करते हैं, "मेरा जीवन बेहतरीन है", तो आप ऐसे लोगों, परिस्थिति दुर्घटनाओं को आकर्षित करेंगे, जो आपके जीवन को सचमुच बेहतरीन बना देंगे।

       


     
        

युगांतर इंग्लिश मीडियम स्कूल में धमाकेदार बर्थ डे।

युगांतर अंग्रेजी माध्यम स्कूल मनोरा में A EKKA का पहली बार बर्थ डे मनाया गया। आज युगांतर अंग्रेजी माध्यम स्कूल मनोरा में संस्था ...