डूबते हुए सूरज से सीखो
सूरज एक विशाल और ज्वलनशील है वह एक निश्चित स्थान में विराजमान है। सूरज एक निश्चित क्रम तथा एक निश्चित गति से आगे बढ़ता है।
इस तरह से सूरज संपूर्ण जगत को एवं इस जगत में विराजमान इन जलचर, थलचर, वनचर से होकर के गुजरता है वह अपना संपूर्ण कार्य पूरा कर एक निश्चित समय में सूर्यास्त हो जाता है।
सूर्य की किरने सभी जगत वासियों में समान रूप से पड़ती है। वह किसी के प्रति बैर व दुर्भावना नहीं रखती है।
"जिसका अर्थ यह है कि जिस तरह सूरज विशाल है उसी तरह हम भी बुद्धि से विशाल है। जिस तरह ज्वलनशील है उसी तरह हम भी ऊर्जावान है।"
अर्थात् जिस प्रकार सूर्य की क्रम तथा गति है और वही क्रम तथा गति हमारे जीवन में है।
हमें उन सूर्य की अनुसरण करना सीख लेना चाहिए। जिस प्रकार से सूरज अपना कार्य दिनभर कर अस्त हो जाता है , उसी प्रकार से हमें भी कुछ न कुछ निरंतर करते रहना है। किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष,दुर्भावना जैसे गुणों को अपने मन में नहीं आने देना है। और तनाव मुक्त होकर घर को आना है। सूरज की तरह हमें एक निश्चित समय में संपूर्ण कार्य कर सो जाना है और निश्चित समय में ही जाग जाना है। जागते जागते हमें अपने मन में बुरी भावनाओ को हावी होने नहीं देना है।
सूरज की तरह नियमों में बंधे रहेंगे तब हमारे जीवन में कहीं भी गड़बड़ी नहीं होगी।
यदि आप इनकी अनुसरण करना सीख लिया है तो समझो कि आपका जीवन एकदम सही मार्ग पर है।डूबते हुवे सूरज की संदेश
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें