दिनांक 22 11 2025 को युगांतर अंग्रेजी माध्यम स्कूल मनोरा में पेरेंट्स और टीचर्स मीटिंग रखा गया था जो काफी लंबे समय के बाद हुई थी। इस मीटिंग का अध्यक्ष श्री निर्दोष एक्का जी और उपाध्यक्ष श्रीमती यशोदा भगत जी के अगुवाई मैं इस मीटिंग का समापनकिया गया और इस मीटिंग में विभिन्न मुद्दों में बातें व वार्तालाप किया गया।
जैसे
शिक्षा, स्कॉलरशिप, rte, नवोदय विद्यालय, प्रयास, एकलव्य, बैंक आधार सीडिंग तथा अन्य गतिविधियों के बारे में जोरों शोरों से अवगत कराया गया।
डायरेक्टर श्री ANTHRES EKKA के द्वारा स्कूल की सर्वांगीण विकास एवं स्कूल की बाहरी रूपरेखाओं के बारे में उपस्थित अभिभावकों को अवगत कराया कि वे स्कूल की गतिविधि को समझे।
प्रधान पाठक विनय भूषण तिग्गा के द्वारा अपनी कार्यभार से संबंधित गतिविधि को अवगत कराया जो बच्चों की समस्त स्कूल फीस को जमा करने का कार्य करते है।
तिग्गा सर के द्वारा यही कहा गया कि जो भी फीस भुगतान करनी है उसे समय पर भुगतान करें। नहीं होने की स्थिति में अपनी समस्याओं का जिक्र करें और कुछ समय लेकर आप उसे दी हुई निश्चित समय पर भुगतान करें।
तत्पश्चात ललित सर के द्वारा स्कूल से संबंधित बहुत सारी बातों पर चर्चा हुई जैसे स्कूलरशिप, नवोदय विद्यालय, एकलव्य, प्रयास, पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। जो लोगों के लिए नया सा तथ्य प्रतीत हो रही थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें